
गन्नौर: शास्त्री नगर में सोमवार रात हुई पार्षद सोनिया शर्मा के ससुर और पूर्व क्रिकेट कोच रामकरण शर्मा की गोली मारकर हत्या के मामले में गन्नौर पुलिस ने मृतक के बेटे अमित की शिकायत पर आरोपित पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सुनील लंबू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की हैं। डीसीपी प्रबीना पी. ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आरोपित की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस की तीन टीमें अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस ने आरोपित के सभी बैंक खातों और पासपोर्ट को फ्रीज करवा दिया है, लेकिन आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं मंगलवार को पूर्व कोच रामकरण शर्मा के शव को खानपुर मेडिकल में बोर्ड की उपस्थिती में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद उनके शव का गमगीन माहौल में गन्नौर श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्र में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, सांसद सतपाल ब्रrाचारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, सोनीपत मेयर राजीव जैन, आप नेता देवेंद्र गौतम, आजाद नेहरा, राजकुमार पुरखासिया समेत क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि और खेल जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: Sheetala Ashtami 2026 : कब मनाई जाएगी शीतला अष्टमी? जानें पूजा की तिथि और शुभ मुहूर्त