Site icon Dainik Savera Times

अंबाला में आज आखिरी सोमवार मंदिरों में लगी शिव भगतों की भीड़

अंबाला: आज सावन का लास्ट सोमवार है और पूरे देश में आज लोग भगवान भोले के मंदिरों में सुबह से ही भारी संख्या में पहुंच रहे है। सुबह से ही मंदिरों में भोले के भक्तों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई है और भक्त अपनी बारी का इंतजार करतें नजर आ रहे है। भोले के मंदिर भोले के जयकारों से गूंज रहे है। भारी संख्या में महिलाएं भी मंदिरों में पहुंच कर पूजा अर्चना कर रही है और भोले का आश्रीवाद प्राप्त कर रही हैं। जिन लोगों ने सावन के वर्त रखे थे वो लोग आज उद्यापन करा रहे है। दर्शन करने आए लोग मंदिर में आकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। मंदिरों में हवन यज्ञ भी कराया जा रहा है। वहीं मंदिरों में भंडारे भी चलाए जा रहे हैं। वहीं बारिश से मौसम भी ठंडा हो गया है जिसको लेकर लोग काफी खुश नजर आ रहे है और लोगों का कहना है की भगवान भी खुश हैं।

वहीं अंबाला कैंट के प्राचीन हाथीखाना मंदिर के पुजारी ने बताया कि आज सावन का लास्ट सोमवार है और आज इसे मंदिर में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज लोग भारी संख्या में भगवानी भोले के दर्शन करने आ रहे है वहीं हवन यज्ञ भी करा रहे है। भोले के भक्तों में काफी खुशी देखी जा रही है।

 

Exit mobile version