Site icon Dainik Savera Times

बेरी के भीमेश्वरी देवी मंदिर में चैत्र के पहले नवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

झज्जर: विक्रम संवत 2080 ,चैत्र नवरात्र का आज पहला दिन है। आज से ही भारतीय नव वर्ष की शुरुवात होती है ।और आज से चैत्र नवरात्र की शुरुवात हो गई है। विश्व प्रसिद्ध मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में भी चैत्र नवरात्रों की धूम है। नवरात्र के पहले दिन मां के पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ी। देशभर से श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। मंदिर के पुजारी कुलदीप वशिष्ठ ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री का पूजन किया जाता है। चूंकि बुधवार है तो माता भीमेश्वरी देवी को हरे रंग की पोशाक धारण करवाई गई है जिसमे माता का मनोहर रूप भक्तों को मोहित कर रहा है।

माता बेरी वाली कहें या मां भीमेश्वरी भक्त माता को दोनों नामों से यंहा पुकारते हैं। बेरी स्थित मां भीमेश्वरी का इकलौता ऐसा मंदिर है जंहा मां का एक ही स्वरूप दो अलग अलग मंदिरों में विराजता है। नगर के अंदर वाले मंदिर में संध्या के समय मां विराजती है तो बाहर वाले मंदिर में प्रातःकाल में माता विराजती है। पुजारी ने बताया कि प्राचीन समय से ही ये परम्परा चलती आ रही है।

 

Exit mobile version