अंबाला शहर: पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत के निदेर्शानुसार अंबाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान थाना साइबर क्राईम पुलिस ने गत दिवस कार्रवाई करते हुए आरोपी देवेन्द्र सिंह निवासी ढींग राजस्थान, रवि निवासी गांव जिला भरतपुर राजस्थान, इन्द्र निवासी भरतपुर राजस्थान व अमोल सिंह निवासी गांव पास्ता जिला ढींग राजस्थान को गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम पुलिस ने संबंधित कानूनी कार्रवाई कर सभी आरोपियों को माननीय अंबाला कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट के आदेशानुसार आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इस दौरान साइबर क्राइम जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान मामले में शामिल सभी आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, वहीं करीब 25 लाख रुपए बरामद किए भी किए गए हैं। बता दें कि इस मामले से संबंधित शिकायतकर्ता राजेन्द्र कुमार निवासी पालम विहार ने बीते 6 अप्रैल को थाना साईबर क्राइम जिला अंबाला को शिकायत के माध्यम से बताया था कि 29 मार्च 2025 से 5 अप्रैल 2025 के दौरान अज्ञात आरोपी ने फर्जी पुलिस अरैस्ट वारंट भेजकर तथा डरा धमका कर डिजीटल अरैस्ट करने के मामले में उससे एक बड़ी रकम धोखाधड़ी से हड़पने का आपराधिक कार्य किया है। इसी शिकायत के आधार पर साईबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ की थी। जहां साइबर पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...