Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

साइबर क्राइम टीम ने 12 करोड़ की ठगी मामले में आरोपी किया गिरफ्तार

March 11, 2024

साइबर क्राइम टीम ने 12 करोड़ की ठगी मामले में आरोपी किया गिरफ्तार

यमुनानगर: क्रिप्टो करेंसी के जरिए अमेरिकी नागरिक मरले ली कारेजवो से करीब 12 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में थाना साइबर क्राइम टीम ने पंजाब के मोहाली के गुरजीवन बिहार निवासी अक्षय मित्तल को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी पांच आरोपियों को पुलिस इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। थाना साइबर क्राइम के इंचार्ज बलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी अक्षय मित्तल ने कंपनी बना रखी थी। जिसके जरिए यह क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराते थे। अमेरिका के फ्लोरिडा निवासी मरले ली कोरेजवो के पास सितंबर 2022 में काल किया गया था।

फोन करने वालों ने खुद को बैंककर्मी बताते हुए उसे बातों में उलझा कर बैंक संबंधी डिटेल ली और कंप्यूटर के जरिए बिटक्वाइन खाते को हैक कर लिया। जिसके माध्यम से उससे लगभग 13 लाख डालर यानि लगभग 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। इस मामले में मरले ली कोरेजवो ने संयुक्त राज्य अमेरिका में केस दर्ज कराया। जांच में सामने आया कि भारत से यह धोखाधड़ी हुई है, क्योंकि जिन खातों में रकम जमा की गई थी वह भारत के थे। मरले लीज कोरेजवा के अधिवक्ता निहार अग्रवाल ने कोर्ट के आदेश पर साइबर क्राइम थाना में विक्रमजीत सिंह सहित दो महिलाओं आंचल मित्तल और सरिता के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। इस केस में आरोपी विक्रमजीत को सबसे पहले गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें