
अंबाला शहर : आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन शॉपिंग और कोरियर सेवाएं हर घर की सामान्य आवश्यकता बन चुकी है। ज्यादातर लोग मोबाइल एप्पस और वेबसाइट्स के माध्यम से सामान मंगाते हैं, इसी सुविधा का फायदा उठाकर साइबर अपराधी भोले-भाले नागरिकों को ठगने में लगे हुए है। हॉल ही में देशभर में पार्सल डिलीवरी स्कैम के कई मामले सामने आए हैं। जिनमें लोग लाखों रुपए गवां बैठे है। इस संदर्भ में अंबाला एसपी अजीत सिंह शेखावत ने सभी अंबाला वासियों को सतर्क रहने के लिए कहा है। वहीं उन्होंने बताया कि आमजन के साथ साइबर क्राइम करने वाले लोग विभिन्न प्रकार से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।
इस स्कैम में ठग खुद को कोरियर एजैंटस, कस्टम अधिकारी या विदेशी मित्र बताकर दावा करते है कि आपके नाम से विदेश से कोई मंहगा गिफ्ट गया है। इसके बाद कॉल, इमेल या व्हटसएप्प संदेश भेजकर यह बताया जाता है कि पार्सल एयरपोर्ट के कस्टम विभाग में फंसा है और उसे छुड़ाने के लिए तुरंत टैक्स या शुल्क चुकाना होगा। ज्यादातर लोग उनकी बातों में आकर उन्हें भारी भरकम रकम भेज देते हैं। जिसके बाद उनके साथ हजारों लाखों की ठगी हो जाती है।
ये भी पढ़ें: Iran-Israel टकराव से हिला ग्लोबल मार्केट, क्या स्पीड से बढ़ेंगी सोने-चांदी की कीमतें?
मेष: दिन शुभ रहेगा...