चरखी दादरी के लघु सचिवालय में बुधवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना को लेकर जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। इसमें सांसद धर्मबीर सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ हुआ।
ये भी पढ़ें: एक कॉल के जाल में फंसा कारोबारी, जाने कैसे हुआ अकाउंट खाली
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि पीएम-किसान योजना किसानों के लिए सरकार की सबसे महत्वपूर्ण पहल रही है। इसके तहत पात्र छोटे और सीमांत किसानों के खातों में हर चार महीने में 2,000 रुपये की किस्त सीधे भेजी जाती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उद्देश्य किसानों को साहूकारों पर निर्भर होने से बचाना है। इसी सोच से प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से किसानों को खाद-बीज के लिए आर्थिक सुरक्षा दी जा रही है। सांसद ने बताया कि देश के 80 करोड़ लोगों को सस्ता अनाज देना सरकार की प्राथमिकता है।
डीसी डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि जिले के 54,721 किसानों के खातों में 21वीं किस्त के रूप में 10 करोड़ 94 लाख रुपये भेजे गए। राज्य स्तरीय कार्यक्रम पलवल से लाइव जोड़ा गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा, एसडीएम योगेश सैनी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: हाउस मीटिंग में हथियार देखकर सभी हैरान, माहौल अचानक बदल गया
मेष: दिन शुभ रहेगा...