Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक कॉल के जाल में फंसा कारोबारी, जाने कैसे हुआ अकाउंट खाली…

November 20, 2025

एक कॉल के जाल में फंसा कारोबारी, जाने कैसे हुआ अकाउंट खाली…

गुरुग्राम में एक कारोबारी को साइबर ठगों ने गंभीर आरोपों में फंसाने का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया। आरोपियों ने जांच के नाम पर लाखों रुपये ट्रांसफर कराने का दबाव बनाया। घटना की रिपोर्ट साइबर थाना ईस्ट में दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: हाउस मीटिंग में हथियार देखकर सभी हैरान, माहौल अचानक बदल गया

डीएलएफ फेस-4 के रहने वाले प्रदीप गुप्ता ने बताया कि 11 नवंबर को उनके फोन पर एक अनजान कॉल आई। कॉल करने वाला खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता रहा था। उसने दावा किया कि उनके बैंक खातों का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में हुआ है।

शिकायत के अनुसार, ठगों ने वीडियो कॉल के जरिए उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया और लगातार खातों की गतिविधियों, लेनदेन और दस्तावेज़ों की जानकारी ली। आरोपियों ने भरोसा दिलाते हुए कई बार में 64 लाख रुपये ट्रांसफर कराने को कहा।

यह आश्वासन दिया गया कि जांच पूरी होने पर पूरी राशि वापस कर दी जाएगी, लेकिन पैसे न लौटने पर धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद पीड़ित ने मामला दर्ज कराया। साइबर पुलिस अब कॉलर की पहचान और लेनदेन की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: पीएम किसान किस्त जारी, दादरी में कार्यक्रम में भारी उत्साह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें