चरखी दादरी।नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद को लेकर किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लेकिन सरकार का पोर्टल धीरे चलने के कारण किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
किसानों ने बताया कि वे 4-5 घंटे से इंतजार कर रहे हैं, बावजूद इसके अब तक गेटपास नहीं कटा। पोर्टल की धीमी गति से खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
मार्केट कमेटी के सचिव स्वयं वाहनों की जांच करते हुए खरीद कार्य की निगरानी करते नजर आए। उन्होंने बताया कि किसानों से निरंतर खरीद की जा रही है, लेकिन जांच के बाद ही मंडी में गेटपास काटा जा रहा है।
सचिव ने स्वीकार किया कि सरकार की साइट धीमी चलने के कारण किसानों को थोड़ी परेशानी हुई है। हालांकि, प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि आगे दिक्कत न हो।
ये भी पढ़ें: अगली दिवाली घर आने का वादा… इस बार ताबूत में लौटा इकलौता बेटा प्रदीप