Site icon Dainik Savera Times

भिवानी की नहर में मिली शख्स की डेडबॉडी, जाँच में जुटी पुलिस

भिवानी: भुरटाना माइनर गांव अलखपुरा के नजदीक बनी पुलिया में नाम पता नामालूम व्यकक्ति की डेडबॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने मौके पर पहुँचकर डेडबॉडी को निकलवाया जोकि गली सड़ी हालत में थी।फिलहाल पुलिस ने शिनाख्त के लिए डेडबॉडी को नागरिक अस्पताल भिवानी में रखवाया है।

पुलिस जांचकर्ता ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुँचे और डेडबॉडी पानी मे औंधे मुंह पड़ी हुई थी जिसके निकलवाया गया।उन्होंने बताया कि मृतक की पानी मे डूबने से मृत्यु हुई प्रतीत होती है तथा दाढ़ी और बाल लंबे हैं तथा दाहिने हाथ में कड़ा पहने हुए था।उन्होंने बताया कि मृतक सरदार जैसे हुलिए का प्रतीत होता है।इसके साथ मृतक चेक की शर्ट और बनियान तथा कच्छा पहने हुए था।उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है जो कोई भी व्यक्ति डेडबॉडी को पहचानने में सक्षम हो ,वो नागरिक अस्पताल में सम्पर्क करें।

Exit mobile version