Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा के सोनीपत में युवक की हत्या कर शव जलाया

सोनीपत:  हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा इलाके में एक खेत से एक युवक का जला शव बरामद किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि खेत का मालिक जब मौके पर पहुंचा तो शव देख कर पुलिस को इसकी सूचना दी । उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है ।उन्होंने आशंका जताई कि युवक की हत्या करने के बाद यहां लाकर खुर्द-बुर्द करने के उद्देशय़ से ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है ।

Exit mobile version