Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत में युवक पर जानलेवा हमला, चाकू घोंप हमलावर फरार, जरा–सी बात पर जान से मारने की कोशिश

January 7, 2025

सोनीपत में युवक पर जानलेवा हमला, चाकू घोंप हमलावर फरार, जरा–सी बात पर जान से मारने की कोशिश

हरियाणा के सोनीपत में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।युवक देर रात घर से बाहर एक मार्केट में आया था। मार्केट का नाम बीज मार्केट बताया गया है।जहां उस पर अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम दे आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल।को अस्पताल पहुंचाया।

 

घायल का उपचार फिलहाल खानपुर पीजीआई के किया जा रहा है। घायल युवक की पहचान सिक्का कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय सौरव के रूप में हुई है। जो रात के समय मार्केट से कुछ समान लेने गया था। बीज मार्केट के बाद सौरव मीट मार्केट में चला गया। मार्केट में किसी युवक से उसकी कहासुनी हो गई। इस बीच तैश में आकर युवकों ने उस पर हमला कर दिया।

 

हमलावर एक से ज्यादा थे। ओर सभी ने अचानक हमला किया। मार्केट में सिर्फ एक युवक से उसकी बहस हुई थी। जिसके बाद 4–5 लड़के इधर–उधर से आ गए, और सौरव पर टूट पड़े। हमलावरों ने चाकू से सौरव पर कई वार किए। जिसके बाद वह भाग गए।

 

राहगीरों ने खून से लथपथ सौरव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से परिजनों ओर पुलिस को सूचना दी गई। हालत गंभीर होने के चलते उसे खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया गया। हमले की जांच की जा रही है। परिजनों की शिकायत के आधार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें