Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवक की संदिग्ध हालत में मौत, माता–पिता का पहले ही देहांत हो चुका, घर पर अकेला था

July 6, 2025

युवक की संदिग्ध हालत में मौत, माता–पिता का पहले ही देहांत हो चुका, घर पर अकेला था

फतेहाबाद में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव घर में नग्न अवस्था में पड़ा मिला। जिसके एक हाथ में बल्ब था। युवक घर में अकेला ही था। उसके माता–पिता का पहले ही निधन हो चुका है। हाल में वह अपनी दादी के साथ रहता था, जो बुआ के घर गई हुई थी।

युवक की मौत की खबर परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि युवक नशे का आदि था। मृतक की पहचान हंस मार्केट निवासी 23 वर्षीय अनुराग उर्फ बचिया के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बुआ बलदेवी राजस्थान में रहती है। जोकि कुछ दिन के लिए अनुराग की दादी को अपने घर रहने के लिए ले गई थी। इस बीच युवक घर पर अकेला ही था।

मौत के असल कारण पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ सकेंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत की खबर बस स्टैंड थाना पुलिस को पड़ोसियों के द्वारा दी गई थी। जब पुलिस मौके पर पहुंच तो युवक का शव नग्न अवस्था में एक हाथ में बल्ब लिए पड़ा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें