Site icon Dainik Savera Times

बदरपुर बार्डर के पास दिल्ली के एक प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

फरीदाबाद: बदरपुर बार्डर के समीप मंगलवार को दो लोगों के साथ बहस के बाद दिल्ली के 30 वर्षीय प्रोपर्टी डीलर की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।उसने बताया कि शराब की एक दुकान के सामने यह वारदात हुई और उसने हत्या का मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब दो बजे सराय थाने के प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को सड़क पर पड़ा देखा।

थाना प्रभारी के मुताबिक तब वह जीवित था और उसके सिर से खून बह रहा था। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दिल्ली के मीठापुर निवासी रविकुमार के रूप में की गयी है जो प्रोपर्टी डीलर का काम करता था।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता सूबे ंिसह ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों जगदीश उर्फ जग्गी और चरण उर्फ चांद को गिरफ्तार किया है और वह उनसे पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version