Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत में मंदिर के पास खुली मांस की दुकानों को बंद करवाने की मांग, भक्तों की भावनाओं को क्यों पहुंचा रहे ठेस?

July 30, 2023

सोनीपत में मंदिर के पास खुली मांस की दुकानों को बंद करवाने की मांग, भक्तों की भावनाओं को क्यों पहुंचा रहे ठेस?

सोनीपत: धार्मिक स्थानों पर जाने वाले लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर और मांस की दुकानों के बीच एक निश्चित सीमा तय की गई है। परंतु कुछ लोग नियमों को ताक पर रखकर मंदिरों के आसपास में ही चिकन शॉप खोल लेते हैं। ताजा मामला सोनीपत के दिल्ली रोड स्थित हनुमान मंदिर का है। जहां पर मंदिर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर दो मांस की दुकानें खोली गई हैं। जिस पर मंदिर प्रशासन ने गुहार लगाई है कि इन दुकानों को जल्द से जल्द हटाया जाए। मंदिर समिति के प्रधान का कहना है कि इससे मंदिर में आने वाले भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचती है और आसपास का माहौल भी खराब होता है। मन्दिर समिति के प्रधान श्याम छाबड़ा ने बताया कि काफी लंबे समय से मंदिर के बिल्कुल पास 2 मांस की दुकान खुली हुई हैं।

मंदिर के पुजारी मुकेश शर्मा ने बताया कि मंदिर से निकलते ही दो दुकान में मांस की बनी हुई हैं। जहां से गली में घूमने वाले कुत्ते हड्डिया उठा लाते हैं और मंदिर के आसपास छोड़ देते हैं। जिससे भक्तों की आस्था पर तो ठेस पहुंचती हुई है। इसके साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि आस-पास में कोई होटल भी है जहां पर कुछ अनैतिक कार्य भी चलते हैं। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई थी इन सभी कार्यों को जल्द से जल्द बंद कराया जाए।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें