Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

भिवानी में ANM और GNM छात्राओं का प्रदर्शन, नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने की मांग की

July 26, 2023

भिवानी में ANM और GNM छात्राओं का प्रदर्शन, नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने की मांग की

भिवानी: चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में बरसात की वजह से एक बार फिर पानी भर गया है।जिसको लेकर आज बुधवार को ANM और GNM छात्राओं ने लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया और उपायुक्त के माध्यम से हेल्थ मिनिस्टर हरियाणा को ज्ञापन पत्र सौंपा। इस मौके पर छात्राओं का कहना था था कि 100 से अधिक ANM और GNM छात्राएं अस्पताल के पुराने होस्टल में रह रही हैं।उन्होंने बताया कि बिल्डिंग की हालत बिलकुल खस्ता है।होस्टल की बिल्डिंग में सांप व बिच्छू भी है।उन्होंने कहा कि एक छात्रा को बिच्छू काट चुका है और हल्की बरसात से होस्टल के आगे पानी भर जाता है।जिससे छात्राओं को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि कई बार इस समस्या से अवगत करवाने के लिए छात्राएँ प्रदर्शन भी कर चुकी है।लेकिन उनकी समस्या का निवारण नहीं हुआ इसलिए आज मजबूरन उन्हें प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से हेल्थ मिनिस्टर अनिल विज के नाम ज्ञापन सौंपा है ताकि उनकी समस्या का निपटारा किया जाए और उन्हें दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें