Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उचाना विधानसभा क्षेत्र में टेल तक पानी पहुंचाने के दिए निर्देश

October 17, 2023

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उचाना विधानसभा क्षेत्र में टेल तक पानी पहुंचाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उचाना विधानसभा क्षेत्र की राजौंद डिस्ट्रीब्यूटरी और सुदकैन डिस्ट्रीब्यूटरी का रिहैबिलिटेशन किया जाए ताकि सिंचाई का पानी टेल तक पहुंच सके और अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके।उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने कार्यालय में उचाना विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की विभिन्न योजनाओं बारे वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उचाना विधानसभा क्षेत्र की राजौंद डिस्ट्रीब्यूटरी तथा सुदकैन डिस्ट्रीब्यूटरी का रिहैबिलिटेशन किया जाए ताकि सिंचाई का पानी टेल तक पहुंच सके और अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके।

उप मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने जानकारी दी कि राजौंद डिस्ट्रीब्यूटरी की रिहैबिलिटेशन के लिए 27 करोड़ रूपये के टेंडर जारी कर दिए गए हैं और सुदकैन डिस्ट्रीब्यूटरी की रिहैबिलिटेशन के लिए अगले एक महीने के अंदर-अंदर टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। जिस पर 43 करोड़ रुपए खर्च होगा। डिप्टी सीएम ने बताया कि रिहैबिलिटेशन का कार्य पूरा होने के बाद उचाना विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों के किसानों को सिंचाई के पानी को टेल तक पहुंचाने से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें