Site icon Dainik Savera Times

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में हुए शुरू

हरियाणा: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव आज सुबह लगभग 9:15 बजे शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुए। इस बार 17 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिन में तीन प्रत्याशी प्रधान पद के लिए, चार प्रत्याशी उप प्रधान के लिए, चार सचिव पद के लिए, तीन जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए और तीन प्रत्याशी कैशियर पद के लिए चुनाव मैदान में है।

सहायक चुनाव अधिकारी कर्मपाल सिंह ने बताया कि चुनाव काफी शांतिपूर्ण माहौल में चल रहे हैं। कल 2346 वोटर आज के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। इस बार पूरे भारत में सबसे पहली बार पानीपत में महिलाओं के लिए पिंक बूथ बनाए गए हैं।उन्होंने बताया कि इस बार उन्हें पिछले साल से अधिक मतदान होने की उम्मीद है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र का त्यौहार है इसे भाईचारे के साथ मनाए और बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लें।

Exit mobile version