
यमुनानगर: पुलिस महानिदेशक हरियाणा ओ.पी. सिंह के दिशा-निर्देश अनुसार जिला यमुनानगर में सडक सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल द्वारा आज 10 राइडर बाइकों को जिले के विभिन्न रूटों पर रवाना किया गया है। यह राइडर टीमें धुंध और कोहरे के मौसम को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से तैनात की गई हैं, ताकि सडक दुर्घटनाओं को समय रहते रोका जा सके और आमजन को सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और इसके साथ ही सडकों पर घना कोहरा भी दिखाई देने लगा है।
कोहरे के कारण सडक पर दृश्यता बेहद कम हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाती हैं। सभी राइडर बाइकों को वायरलेस सेट, रिफ्लेक्टर जैकेट, बार लाइटें तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों से लैस किया गया है, जिससे वे अंधेरे और कोहरे में भी दूर से दिखाई दे सकें और सडक पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर सकें। इसके अलावा राइडर टीमों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सडक पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, दुर्घटना, जाम या अन्य स्थिति की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम को दें और मौके पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। ये टीमें हाईवे, मुख्य सडकों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से गश्त करेंगी ताकि कोहरे के मौसम में सडक सुरक्षा व्यवस्था और भी अधिक मजबूत बनी रहे।
ये भी पढ़ें : Holi 2026: होली से पहले घर लाएं ये 5 शुभ वस्तुएं, सालभर बनी रहेगी सुख-समृद्धि
मेष: दिन शुभ रहेगा...