Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकसभा के लिए जजपा की रणनीति डॉ. अजय चौटाला करेंगे तय : दुष्यंत चोटाला

March 1, 2024

लोकसभा के लिए जजपा की रणनीति डॉ. अजय चौटाला करेंगे तय : दुष्यंत चोटाला

शाहाबाद मारकंडा: शाहाबाद में जजपा नेता सूबे सिंह औजला की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में जजपा किस तरह से चुनाव लड़ेगी, यह रणनीति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला तय करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक संयुक्त बैठक होगी, उस बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा। नफे सिंह राठी की हत्या को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मीडिया के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली है कि दिवंगत नफे सिंह के परिवार को धमकी मिली है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड का मामला सीबीआई को रेफर कर दिया गया है और परिवार को सुरक्षा पहले से ही मुहैया करवा दी गई है। प्लास्टिक की बजाय कांच की बोतलों में शराब की बिक्री पर उन्होंने कहा कि आज से प्लास्टिक के खिलाफ पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक मुक्त होने से एक तो पर्यावरण स्वच्छ रहेगा और दूसरा अगर कहीं शराब की अवैध बिक्री है तो उस पर भी पूरी तरह कंट्रोल किया जा सकेगा। शाहाबाद में नैशनल हाईवे-44 खोले जाने की मांग व प्रश्र पर उन्होंने कहा कि कुछ इनपुट मिले थे, जिस कारण यह कार्रवाई हुई थी। मगर नेशनल हाईवे का एक हिस्सा खोला भी गया है और जल्द ही सभी सामान्य करने का भी प्रयास किया जा रहा है। उससे पहले विश्वास पब्लिक स्कूल किशनगढ़ में स्टेट हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद दुष्यंत चौटाला का स्कूल के बच्चों और विधायक रामकरण द्वारा स्वागत किया गया। उसके बाद उपमुख्यमंत्री जजपा नेता सूबे सिंह औजला के निवास पर उनकी धर्मप}ी कांता के देहांत पर शोक व्यक्त करने पहुंचे।

इस मौके उनके साथ डॉ. केसी बांगड़, प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह प्रोफेसर, रणधीर चीका, देवेन्द्र कादयान, कुलदीप जखवाला, जोग ध्यान, नरेंद्र घरारसी, युवा जिला अध्यक्ष जसविंदर सिंह खैरा, जजला हल्का अध्यक्ष जगबीर मोहड़ी, खेमचंद राणा, प्राचार्य स्नेह राजपाल और जिप सदस्य कंवरपाल सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। शोक व्यक्त करने के बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला गांव किशनगढ़ में सरपंच कोमल देवी के निवास पर पहुंचे। जहां पर सरपंच कोमल देवी, चरणजीत सिंह, गगनदीप सिंह और गांव वासियों ने दुष्यंत चौटाला व विधायक रामकरण का स्वागत किया। इस मौके विधायक रामकरण ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष पंचायतों के लिए विकास राशि की मांग रखी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें