Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dr. RS Ghuman प्रिंसीपल ऑफ द ईयर 2024 अवॉर्ड से सम्मानित

March 23, 2024

Dr. RS Ghuman प्रिंसीपल ऑफ द ईयर 2024 अवॉर्ड से सम्मानित

शाहाबाद मारकंडा: सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. आर एस घुम्मन को एड लीडर्स अवॉर्डस के तहत प्रिंसिपल ऑफ द ईयर 2024 अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उनको यूनिवर्सल मेंटर्स एसोसिएशन चंडीगढ़ की तरफ से दिया गया। डॉ. घुम्मन पिछले 40 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए है और उनके द्वारा पढ़ाए गए विद्यार्थी आज विभिन्न उच्च पदों पर कार्य कर रहे हैं। यह अवॉर्ड उन्हे शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। शिक्षा के अलावा डॉ. आरएस घुम्मन समाजसेवी संस्थाओं के साथ भी जुड़े हुए है, जिनमें वे अपनी सक्रिय भूमिका द्वारा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। उन्होंने यह अवॉर्ड अपने परिवार जन, स्कूल के विद्यार्थियों, अध्यापकों और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को समर्पित किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें