Site icon Dainik Savera Times

पत्नी के साथ विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने चार बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में मंगलवार को 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद चार बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बिहार के रहने वाले मनोज महतो (45) की उसकी पत्नी प्रिया से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। मंगलवार सुबह दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद महतो ने कहा कि वह बच्चों को पार्क ले जा रहा है और घर से निकल गया।

पुलिस ने बताया कि स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर पहले महतो को रेलवे ट्रैक पर चलते हुए देखा गया। वह दो बच्चों को कंधे पर उठाए हुए था और दो बच्चों का हाथ पकड़े हुए था।

लोको पायलट ने दूर से कई बार हॉर्न बजाया, लेकिन महतो ट्रैक से नहीं हटा। ट्रेन के नजदीक आते ही वह अपने चार बच्चों पवन (10), करु (9), मुरली (5) और छोटू (3) के साथ ट्रेन के सामने कूद गया।

यह घटना अपराह्न् करीब 12 बजकर 55 मिनट पर घटी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

ये भी पढ़ें- पड़ोसी देश पाकिस्तान में लगे तेज भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकल भागे लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

Exit mobile version