Site icon Dainik Savera Times

आपसी कहासुनी के चलते व्यक्ति ने चचेरे भाई को मारी गोली, मौत

जुलाना : कस्बे की नेहरू कॉलोनी में एक व्यक्ति ने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों भाई सुबह घूमने के लिए निकले थे, किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई और वापस लौटते ही आरोपी ने रिवॉल्वर निकाल कर सीधे गोली चला दी। मृतक को पांच गोलियां लगी हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह 6 बजे जुलाना की नेहरु कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय सुरेश और उसका चचेरा भाई जगदीश खेतों की तरफ घूमने के लिए निकले थे। घर से कुछ दूरी पर ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। दोनों आपस में तेज-तेज बोलने लगे और इसके बाद वहां से वापस लौटते ही जगदीश घर में गया और वहां से अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल कर लाया। तैश में आकर जगदीश ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और सीधे सुरेश पर फायरिंग कर दी।

जगदीश ने पांच गोली मारी, जिससे सुरेश वहीं पर गिर पड़ा और उसने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने आरोपी को भी काबू कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जगदीश को हिरासत में ले लिया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जींद के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। बताया जा रहा है कि जगदीश काफी गुस्सैल किस्म का आदमी है। मृतक सुरेश और जगदीश कई सालों से इकट्?ठे ही रहते थे। सुरेश लकड़ी व्यापारी था।

ये भी पढ़ें- नीलाम हुई अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति, मुंबई का बोलीदाता बना खरीदार

Exit mobile version