-
जुलाना : कस्बे की नेहरू कॉलोनी में एक व्यक्ति ने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों भाई सुबह घूमने के लिए निकले थे, किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई और वापस लौटते ही आरोपी ने रिवॉल्वर निकाल कर सीधे गोली चला दी। मृतक को पांच गोलियां लगी हैं।.