Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राइस मिल में लगी आग से करोड़ों की जीरी, चावल व बारदाना जलकर राख

May 3, 2025

राइस मिल में लगी आग से करोड़ों की जीरी, चावल व बारदाना जलकर राख

कैथल: निकटवर्ती गांव बरोट में बीती रात करीब 9 बजे जीविशा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में बिजली के शॉट सर्किट से आग लग गई जिससे करोड़ों रुवए की जीरी, चावल व बारदाना जलकर स्वाह हो गया। आग की लपटों की आंच 100 फुट दूर तक महसूस की गई। मिल मालिक अमरजीत छाबड़ा के अनुसार इस आग से पांच से छह करोड़ का नुकसान हुआ है। आग इतनी भंयकर थी कि फायर बिग्रेड की आठ गाडियां रात भर आग पर काबू पाने में जुटी रही। वहीं 3 जेसीबी मशीनों द्वारा गोदाम की दीवारों को गिराया गया। आगजनी की सूचना पाकर ढांड के नायब तहसीलदार अचिन स्टाफ सहित मौके पर पहुंचे और सहायता कार्यों में जुटे। मौके पर पटवारी भूप सिंह, ढांड पुलिस के एएसआई बलजोर सिंह व 7-8 पुलिसकर्मी तैनात रहे।

किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मौके पर एंबुलेंस भी पहुंची। नायब तहसीलदार अचिन ने बताया कि जैसे ही उन्हें जैसे ही अगजनी की सूचना मिली वे मौके पर पहुंचे और इसके बाद में संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई। आगे की कार्यवाई की जा रही है, रात 11 बजे एक्सियन पूंडरी को फोन कर रुरल फीडर लाईट चलवाई गई जिससे फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बिना रुके पानी मिलता रहा व आग पर काबू पाने में काफी सहायक रही। मिल में लगी आग के कारण हुए नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए मील मालिक अमरजीत छाबड़ा ने बताया कि अगजनी के कारण उनका करोड़ा का नुकसान हो गया है। इसमे उनकी बासमती जीरी व चावल बारदाना सभी व गोदाम इत्यादि तकरीबन 5-6 करोड़ का माल जलकर राख हो गई इस सब में उन्होंने कहा की यह भी परमात्मा का शुक्र है कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है

ये भी पढ़ें- Himachal Crime: शिमला में रंजिश के चलते भाई ने की भाई हत्या, श्मशानघाट के पास मिला शव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें