Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन युवकों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा

May 7, 2024

पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन युवकों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा

जगाधरी : शहर की रायेपुर कॉलोनी में रंजिश के चलते आधा दर्जन युवकों ने गांव के ही समद को पीटकर घायल कर दिया। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चार आरोपियों को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। रायेपुर निवासी शाकिब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी कुमेर के भाई आशिक ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में दी थी। जिस कारण समाज में कुमेर व उसके भाई आशिक को काफी नीचा दे ाना पड़ा था।

जिसके बाद से वह उसके परिवार से रंजिश रखने लगा। शाकिब ने बताया कि 28 अप्रैल को उसका भाई समद कॉलोनी के कब्रिस्तान में बैठा था। इस दौरान आरोपी नौसाद, शादीपुर निवासी शारू, दौलतपुर निवासी कुमेर तथा रायेपुर निवासी कुमेर ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके भाई पर बिंडों से हमला कर दिया। जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी जाते हुए उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर गए। उसने अपने भाई को अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चार आरोपियों को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें