Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

बरसात की वजह से टांगरी नदी में आया पानी लोगों को लगा सताने

July 1, 2025

बरसात की वजह से टांगरी नदी में आया पानी लोगों को लगा सताने

अम्बाला छावनी: मानसून की बरसात मे सबसे ज्यादा अंबाला छावनी मे स्थिति बरसाती नदी टांगरी का डर वहाँ रहा रहें लोगो को सताने लगा हैं । क्योंकि 2 साल पहले ही इस नदी मे पानी आने से आसपास रह रहें लोगो के घरों मे काफी तबाही मचाई थी । रविवार शाम टांगरी नदी मे पानी आया था लेकिन ये पानी कम ही था लेकिन अब वहां के कुछ लोग अपना घर खाली करने की सोच रहें हैं ताकि पिछली बार की तरह इससे बचा जा सके । वही प्रशासनिक अधिकारी की अगर माने तो उनका कहना हैं कि पानी अभी ज्यादा नहीं हैं ।

प्रशासन ने फ्लड से सम्बंधित कोई भी जानकारी देने के लिए कंट्रोल रूम का नंबर भी मिडिया से सांझा किया । उन्होंने लोगो से भी अपील की हैं कि किसी भी तरह से कोई फ्लड को लेकर समस्या हो तो इस नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं । टांगरी में बने मकानों में रह रहे लोगो का कहना हैं कि जब पिछली बार नदी मे ज्यादा पानी आया था तब उनका काफी नुकसान हुआ था इसलिए वे यहाँ से या तो कही किराये के घर मे कुछ दिनों के लिए जायेंगे या कही रिश्तेदारो के घर जायेंगे या फिर सारा सामान टांगरी के बंधे पर रखेंगे।

ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले बिक गई Royal Challengers Bengaluru, ‘आदित्य बिड़ला ग्रुप’ के नेतृत्व वाले ‘कंसोर्टियम’ ने खरीदा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें