गन्नौर: गेहूं की फसल की कटाई का काम समाप्त हो चुका है। अब किसान कंबाइन से कटवाए गए गेहूं के अवशेष को जला रहे हैं। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद कुछ किसान फांस जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। हर रोज कई जगहों पर फांस जलना आम बात है। सनपेड़ा रोड पर किसानों द्वारा कई एकड़ में फसल अवशेषों में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। जबकि प्रशासन द्वारा की फांस जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई भी जा रही है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके, लेकिन इसके बावजूद किसान गेहूं के बचे हुए फांसों में आग लगा देते हैं। कुछ किसान खुद ही फांसो में आग लगाने के बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दे देते हैं, ताकि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सके, क्योंकि यह साबित नहीं हो पाता कि आग किसने लगाई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।
ये भी पढ़ें- Himachal Crime: शिमला में रंजिश के चलते भाई ने की भाई हत्या, श्मशानघाट के पास मिला शव

