
हिसार। प्रदेश में राजस्थान सीमा के साथ लगते जिलों में वीरवार शाम को अचानक से मौसम में बदलाव हुआ और आसमान रेत की चादर में लिपट गया। इसके साथ ही 14 शहरों में वर्षा हुई। वर्षा से तापमान में कमी आई है।
प्रदेश के शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा के काफिले की पायलट गाड़ी पर बारिश और तेज हवा से बिजली का पोल गिर गया। इसमें चार पुलिसकर्मियों को चोटें आईं हैं। हादसे में शिक्षामंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। गुरुवार को शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा सीवन में नगरपालिका अध्यक्ष हेमलता सैनी के निवास पर एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। जब वे वापस रवाना हो रहे थे तो उनके काफिले के आगे थाना पुलिस सीवन की पायलट गाड़ी चल रही थी, इसमें थाना प्रभारी जय भगवान सहित कई पुलिस कर्मचारी सवार थे। जैसे ही काफिला कैथल-पटियाला मार्ग पर सीवन में ही डीएवी कालोनी के निकट पहुंचा तो अचानक मौसम बदल गया।
तेज हवा और बूंदाबांदी शुरू हो गई। तेज हवा के कारण सड़क के किनारे लगा एक बड़ा बिजली का पोल अचानक उखड़कर पायलट गाड़ी पर आ गिरा। पोल गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में पायलट गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रदेश में कई जिलों में तेज वर्षा भी हुई। वहीं, शाम को अचानक छाए रेत के गुबार के कारण कैथल में शिक्षा मंत्री की पायलट गाड़ी पर बिजली का पोल गिर गया। इससे चार पुलिस कर्मियों को चोटें लगी हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से छह जून तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही वर्षा का अलर्ट जारी किया हुआ है।
इसी के चलते वीरवार को शाम चार बजे मौसम में बदलाव हुआ। बदलाव के साथ ही रेत का गुबार आसमान में छा गया। राजस्थान के साथ लगते जिले रेत की चपेट में आ गए और वाहन चालकों को परेशानी हुई। इसके साथ चली तेज हवाओं से काफी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर बिजली के खंभे और तार टूट कर गिर गए। इसी प्रकार आने वाले दिनों में अब वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। वीरवार को हिसार, चरखी दादरी, कैथल, जींद, बहादुरगढ़, रोहतक, झज्जर, हांसी, अंबाला, गुरुग्राम, मेवात, जींद और सोनीपत के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई।
कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल।
पंचकूला, अंबाला यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, मेवात और पलवल।
Also Read