Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

रिक्शा पलटने के बाद मारपीट में ई-रिक्शा चालक की मौत, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन

December 24, 2025

रिक्शा पलटने के बाद मारपीट में ई-रिक्शा चालक की मौत, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन

गन्नौर: सोनीपत के गनौर में मंगलवार देर रात सवारी लेकर जा रहे एक ई-रिक्शा चालक की रिक्शा पलटने के बाद हुई मारपीट में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान डाकौत मोहल्ला निवासी मदन के रूप में हुई है, जो ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मारपीट की घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। घटना के बाद बुधवार को स्वजनों ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर माडल संस्कृति स्कूल से सोनीपत की तरफ जा रहे रोड को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी अनुसार अनुसार डाकौत मोहल्ला निवासी मदन मंगलवार देर रात के समय सवारी लेकर जा रहा था।

ये भी पढ़ें: #sonipat में युवक की चाकू मारकर हत्या.. पुलिस जुटी जांच में

इसी दौरान अचानक सामने आई एक बाइक को बचाने के प्रयास में उसका ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। रिक्शा में बैठी एक महिला को मामूली चोटें आईं। आरोप है कि महिला ने अपने परिवार के सदस्यों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद ई-रिक्शा चालक मदन के महिला के परिवार के सदस्यों ने बुरी तरह से मारपीट कर दी। स्थानीय लोगों ने मदन को हमलावरों से छुड़वाया। जिसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। गंभीर चोट लगने के कारण मदन की हालत बिगड़ गई। घटना के बाद मदन को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: #bhiwani में सवारियों से भरी बस का बाइक सवार युवक के साथ हुआ एक्सीडेंट

मृतक के भाई प्रकाश ने इस संबंध में थाना गन्नौर पुलिस को शिकायत दी, लेकिन त्वरित कार्रवाई न होने से नाराज परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों ने बुधवार को माडल संस्कृति स्कूल से सोनीपत जाने वाले सड़क मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

ये भी पढ़ें: जिला कोर्ट में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, खाली कराया गया परिसर; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वॉड

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें