Site icon Dainik Savera Times

गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू के नजदीकी लोगों के घरों में ED की रेड, करीब 6 जगह पर डाली गई रेड

नारनौल: हरियाणा के नारनौल में एनआईए की टीम ने फिर से कुख्यात गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू और उसके रिश्तेदार के यहां रेड डाली।आपको बता दें कि नारनौल में एनआईए की टीम कई बार बार रेड डाल चुकी है। बीते फरवरी और मार्च माह को भी एनआईए की टीम ने इन ठिकानों पर रेड डाली थी। इस दौरान टीम ने सुरेंद्र उर्फ चीकू के साले भूपेश को नोटिस दिया था, जबकि टीम ने सुरेंद्र को अपने साथ लेकर चली गई थी।

आपको बता दें कि नसीबपुर शराब के ठेके और ¨सघाणा रोड शराब के एल-वन पर चीकू और इसके 3 साथी बब्बू, नवीन और लीलाराम ने गोली चलाकर मुनीम और शराब ठेके के मालिक को जान से मारने की धमकी दी थी। इन चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। चीकू के 3 साथी बब्बू, नवीन और लीलाराम को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन सुरेंद्र उर्फ चीकू गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार था।

सुरेंद्र उर्फ चीकू के खिलाफ कई हत्या और हत्या की कोशिश जैसे संगीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इसी साल 26 मार्च को लहरोदा गांव के बस अड्डे पर आपसी गैंगवार में कई राउंड फायर किए गए थे, जिसमें एक की गोली लगने से मौत हो गई थी और इसी गैंगवारी में चीकू बाएं पैर में गोली लगने की वजह से घायल हो गया था,लेकिन वो भागने में कामयाब हो गया था। चीकू अपनी गिरफ्ताररी से बचने के लिए फरार हो गया था और हरियाणा पुलिस ने एक लाख रुपये की इनामी राशि भी घोषित की थी। हालांकि इसके बाद गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

 

Exit mobile version