Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा की प्रचंड जीत पर यमुनानगर में जमकर नाचे शिक्षा मंत्री, मनाया जश्न

December 3, 2023

भाजपा की प्रचंड जीत पर यमुनानगर में जमकर नाचे शिक्षा मंत्री, मनाया जश्न

यमुनानगर: भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का असर हरियाणा के यमुनानगर में भी देखने को मिला। यमुनानगर में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में ढोल किताब पर मंत्री कंवरपाल के साथ-साथ भाजपा विधायक व जिला अध्यक्ष भी जमकर नाचे और कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए लड्डू बांटे। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार के नतीजे सामने आ रहे है। मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और जहां तक तेलंगाना की बात है।

वहां भाजपा का इतना आधार नही है लेकिन वहां भी पहले से बेहतर प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा की राजस्थान में कांग्रेस राज में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही थी ।जनता में असुरक्षा का भय था।जिसके परिणाम स्वरूप आज जनता ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है इसी प्रकार मध्य प्रदेश में लम्बे समय से भाजपा का शासन है और भाजपा ने वहां विकास कार्य और जनता के लिए जो कुछ किया उसी के चलते जनता ने एक बार फिर भाजपा पर विश्वास जताया है।भाजपा की नीतियों पर जनता विश्वास जता रही है और तीन राज्यों हमारी सरकार बनने जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें