Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के अम्बाला में कार की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत चार

May 5, 2023

हरियाणा के अम्बाला में कार की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत चार

हरियाणा के अम्बाला में सड़क पार करने के दौरान कार की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान न्यू बम्बू कॉलोनी निवासी अमरनाथ के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना बुधवार रात करीब आठ बजे दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। पुलिस के अनुसार, अमरनाथ सब्जी मंडी के पास स्थित एक मंदिर जा रहे थे उसी समय सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी अमरनाथ को सिर में चोट लगी थी जिसके बाद राहगीरों ने उसे सरकार अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ अंबाला शहर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें