Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोटरसाईकलों की भिड़ंत में बुजुर्ग किसान की मौत

October 10, 2023

मोटरसाईकलों की भिड़ंत में बुजुर्ग किसान की मौत

फतेहाबाद: हरियाणा में फतेहाबाद के माजरा रोड पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक बुजुर्ग किसान बलवंत(60) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बलवंत अपनी पोती को कॉलेज छोड़कर गांव वापस जा रहे थे कि रास्ते में पंडित चरणजीत आश्रम के निकट उनको एक अन्य मोटरसाईकल ने टक्कर मार दी। बलवंत को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात मोटरसाईकल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें