Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

दो महीने की पेंशन ना मिलने पर बुजर्गों ने होडल-नूंह मार्ग पर लगाया जाम

November 17, 2023

दो महीने की पेंशन ना मिलने पर बुजर्गों ने होडल-नूंह मार्ग पर लगाया जाम

पलवल: पलवल में बुढ़ापा पेंशन न मिलने पर वीरवार को सैकड़ों बुजुर्गों ने उटावड़ चौक पर होडल-नूंह मार्ग को जाम कर दिया. लोगों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. जाम की सूचना मिलने पर उटावड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. मौके पर ही बैंक के अधिकारी को बुला लिया और बैंक क्लर्क ने बुजुर्गों को जल्द पेंशन देने का वादा कर जाम को खुलवा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को उटावड़ स्थित सोसाइटी बैंक में उटावड़ सहित आस-पास के गांवों के बुजुर्ग अपनी बुढापा पेंशन लेने पहुंचे,लेकिन जब बैंक में पेंशन नहीं मिली तो बुजुर्गों ने बैंक अधिकारियों से पूछा कि पिछले दो-तीन माह से उनकी पेंशन क्यों नहीं दी जा रही। इसके बाद बैंक अधिकारियों का कोई संतोषजनक जबाब नहीं मिला तो बुजुर्गों में रोष पैदा हो गया।

इसके बाद बैंक में पेंशन लेने पहुंचे सैकड़ों बुजुर्ग महिला-पुरुष बैंक के बाहर आकर एकत्रित हुए और सरकार के प्रति रोष व्यक्त करने लगे. बुजुर्गों ने होडल-नूंह मार्ग को जाम कर दिया. होडल-नूंह मार्ग पलवल व नूंह जिले को जोड़ने वाला मुख्य रोड है. इसके चलते उक्त रोड पर ट्रैफिक अधिक रहता है. चंद मिनटों में ही रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई. वहीं उटावड़ थाना प्रभारी टेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी जद्दो-जहद के बाद जाम खुलवाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें