Site icon Dainik Savera Times

निर्वाचन उपायुक्त ने पंजाब, हरियाणा के अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारी का जायजा लिया

चंडीगढ़: निर्वाचन उपायुक्त हृदेश कुमार ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारियों की बृहस्पतिवार को एक बैठक बुलायी। हरियाणा सरकार के एक बयान के अनुसार, बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियों में मतदाता सूची में संशोधन पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी।कुमार ने निर्वाचन आयोग के एक महत्वपूर्ण बदलाव पर जोर दिया जिससे 17 साल की उम्र के युवा मतदाता के रूप में पंजीकरण करा सकते हैं।

Exit mobile version