Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में चुनावी मौसम आया नजदीक, सालाें से गायब चेहरों ने दिखाई सक्रियता

October 18, 2023

हरियाणा में चुनावी मौसम आया नजदीक, सालाें से गायब चेहरों ने दिखाई सक्रियता

मानसून का मौसम भले ही बीत गया हो लेकिन चुनावी मौसम लगातार नजदीक आता जा रहा है। ऐसे नेता समाज सेवा या फिर अन्य कार्यक्रमों के जरिए सक्रिय नजर आने लगे हैं।इसमें से कुछ चेहरे ऐसे भी हैं, जाे सालाें से पर्दे से ही गायब हाे गए थे। अब उनकी सक्रियता एकाएक बढ़ गई है। इसी कड़ी में पूर्व मेयर सरदार भूपेंद्र सिंह बीते कुछ दिनों से शहर के अलग-अलग चौक चौराहों की साफ सफाई करने में जुटे हैं। अब इस समाज सेवा कहें या चुनावी मौसम की सक्रियता इस बारे में लोगों के सोचने का अपना अलग-अलग नजरिया है।

इस मामले में जब वार्ड नंबर 20 के भाजपा पार्षद लोकेश नांगरू से उनका पक्ष जाना ताे उनका कहना था कि शहर की मेयर अवनीत कौर बीते कई दिनाें से ऑस्ट्रेलिया में हैं। उनके पीछे से उनकी कमी को महसूस करते हुए उनके पिता ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने कहा कि बेशक चुनावी मौसम भी आ रहा है क्योंकि आने वाले समय में लोकसभा विधानसभा और निगम के चुनाव होने हैं। लेकिन हो सकता है कि मेयर अवनीत कौर के विदेश जाने से कुछ कार्य रह गए होंगे जिसे उनके पिता सरदार भूपेंद्र सिंह पूरा करवा रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मेयर को यह सलाह भी दे डाली कि त्योहारों के इस मौसम में शहर की साफ सफाई के लिए उन पर भी कुछ सख्ती करें जिन्हें साफ-सफाई का टेंडर दिया हुआ है। यानी इशारा साफ है कि चौक चौराहों की सफाई से ज्यादा शहर की सफाई भी जरूरी है। क्योंकि गली-गली में राम बारात निकल रही है और हनुमान स्वरूप भी नंगे पांव सड़कों पर निकलेंगे इसलिए टूटी सड़कों के गड्ढे भरवाने भी जरूरी है। जब उनसे पूछा गया कि कही पूर्व मेयर का सफाई अभियान चुनावी मौसम तो नहीं तो उनका कहना था कि हो सकता है कि ऐसा हो लेकिन फिलहाल उनके पास जो जानकारी है वह यही है कि मेयर मैडम की गैर मौजूदगी में उनके उनके पिता पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह पेंडिंग कामों को निपटा रहे थे।

बहरहाल पार्षद महोदय ने तो अपनी समझ के मुताबिक बता दिया कि पिता ने अपनी बेटी के विदेश जाने पर उनके पेंडिंग कामों को निपटाया है लेकिन अगर यह सही है तो सभी राजनेताओं को उनका अनुसरण करते हुए इस बात पर अमल करना चाहिए कि यदि वह कहीं बाहर जाएं तो कम से कम अपने परिजनों की ड्यूटी लगा कर जाए की शहर के कामों में रुकावट ना आने पाए। अब कोई कुछ भी समझे लेकिन यह काबिले तारीफ तो है ही।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें