रोहतक: रोहतक के थाना शिवाजी कॉलोनी के अंतर्गत आने वाले गांव पहरावर और कारौर गांव के बीच हिसार आउटर बाईपास के अंडर पुल के नीचे बाइक पर सवार दो बदमाशो और रोहतक पुलिस की सीआईए 2 व सीआईए हिसार के बीच मुठभेड़ हुई है। सीआईए हिसार को इनपुट मिला था कि तीन दिन पहले हिसार के गांव मदनहेड़ी में दो बदमाशो द्वारा थ्रेट को लेकर फायरिंग की थी। जिसकी लोकेशन रोहतक में मिली है जो किसी वारदात को अंजाम देने वाले है।
रोहतक पुलिस की सीआईए 2 और सीआईए हिसार की टीम ने आउटर हिसार बाईपास के अंडर पुल के नीचे कारोर की तरफ जाने पर नाका लगाया जब यह बदमाशो को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो यह नहीं रुके पुलिस पार्टी को शक हुआ कि यह बदमाश हो सकते है तो उनका पीछा किया और बताया कि हम पुलिस है रुक जाओ मगर बदमाश नहीं रुके और पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।
बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर सात आठ राउंड फायरिंग की जवाबी कार्यवाही में सीआईए 2 और सीआईए हिसार ने भी इन दोनों बदमाशो पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने दोनों बदमाशो के पैर में गोलियां लगी है। दोनों को घायल हालात में पीजीआई में भर्ती करवाया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। रोहतक पुलिस की सीआईए 2 इंचार्च सतीश ने बताया कि देर रात को हिसार आउटर बाईपास के अंडर पुल के पास दो बदमाशो और सीआईए 2 और सीआईए हिसार की ज्वाइंट कार्यवाही में मुठभेड़ हुई है।
जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी है। घायल बदमाश अंकित गांव खरेंटी जिला रोहतक और दूसरे बदमाश का नाम आशीष है, जो गांव गंगाना जिला सोनीपत का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि अभी इनका इलाज पीजीआई में चल रहा है। सतीश ने बताया कि पहले भी कई आपराधिक वारदातों में यह आरोपी है। पुलिस ने इन से दो अवैध पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए है।
ये भी देखें: Akshay Kumar–Paresh Rawal के साथ फिर दिखेंगे Rajpal Yadav, बोले- इस बार कुछ नया होगा