Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana : पुलिस से मुठभेड़, करनाल में बदमाश को लगी गोली, घायल

April 24, 2026

Haryana : पुलिस से मुठभेड़, करनाल में बदमाश को लगी गोली, घायल

करनाल। गुरुवार देरशाम को आर्वधन नहर की पटरी पर पुलिस और बदमाश आमने-सामने हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घायल बदमाश को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां हालत सामान्य होने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

उज्ज्वल उर्फ मोनू पर की थी फायरिंग

सीआईए-1 को सूचना थी कि फायरिंग केस का आरोपी स्कूटी से गांव की ओर जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने भागने लगा। उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो उसकी टांग में लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने बताया कि आरोपी गगन गांव रांवर का निवासी है। उसने अपने साथी विशाल के साथ मिलकर 19 अप्रैल को कर्ण विहार में उज्ज्वल उर्फ मोनू पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें उज्ज्वल गंभीर रूप से घायल हो गया था।

एक आरोपी पहले ही कर चुका सरेंडर

इस मामले में शामिल विशाल जनजोतरा पहले ही निसिंग थाना पुलिस के सामने सरेंडर कर चुका है। उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया जाएगा, जबकि गगन से रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की जाएगी। उज्ज्वल ने पुलिस को बताया कि 19 अप्रैल की शाम वह अस्पताल से लौट रहा था, तभी दो युवक बाइक पर उसका पीछा करने लगे। आरोपियों ने सुनसान जगह पर उसे रोककर पहले पहचान पक्की की और फिर पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में उसकी टांग में कई गोलियां लगीं।

Also Read : 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें