Site icon Dainik Savera Times

भिवानी में पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका, एक ही परिवार के दो लोगो की मौत

भिवानी के मिलकपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक से धमाका होने के कारण चचेरे भाई बहन की मौत हो गई धमाका इतना जबरदस्त था कि पटाखा फैक्ट्री की छत और दीवारों के प्रकच्चे उड़ गए वही धमाका होने के बाद फैक्ट्री मालिक मौके से फरार बताया जा रहा है दोनों मृतकों की उम्र करीब 18 से 20 साल बताई जा रही है सही से अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।

पटाखा फैक्ट्री में उतर प्रदेश के दो प्रवासी परिवार मजदूरी किया करते थे धमाके के समय मौके पर दोनों भाई बहन मौजूद थे पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और पुलिस जांच में जुड़ गई है। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया है जिसमें एक युवक और युवती की मौत हो गई है वह जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें फैक्ट्री मालिक नहीं मिला वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह भी जांच का विषय है की फैक्ट्री वैध थी या अवैध उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह से जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version