कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में एक बच्ची की बीमारी ने पूरा परिवार निगल लिया। सोमवार को कुरुक्षेत्र के प्रेम नलगर में रहने वाले एक मां बाप ने बेटी के साथ आत्महत्या कर ली। बताया जाता है वे बेटी की बीमारी से परेशान थे।
रेलवे में नौकरी करता था जितेंद्र
वार्ड नंबर 20 के प्रेम नगर में रहने वाले इस परिवार के पड़ोसियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। इन मृतकों की पहचान जितेंद्र (30), पत्नी मंजू (28) और 3 वर्षीय बेटी अद्विका के रूप में हुई है। जितेंद्र के मौसा बलवीर ने बताया कि वह रेलवे में नौकरी करता था। उसका छोटा भाई विदेश में सेटल हो गया है। उसके पिता की अब से करीब छह महीने पहले मौत हो चुकी थी। अब परिवार में उनकी मां है। उनका छोटा भाई अपनी पत्नी और बच्चों के साथ विदेश में है।
टेक्स्ट मैसेज से दी सूचना
जितेंद्र के यह कदम उठाने से सभी हैरान है। वह आर्थिक रूप से भी ठीक था। उसे केवल एक परेशानी थी कि उसकी बेटी बीमार रहती थी। दूसरी ओर वार्ड 20 के पार्षद मनिंदर का कहना है कि पति-पत्नी ने बेटी के साथ आत्महत्या की है। सभी इससे व्यथित हैं। परिवार में उनकी बेटी बीमार रहती थी, बाकी सब कुछ ठीक चल रहा था। इसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने एक टेक्स्ट मैसेज भी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि उसका जिम्मेदार कोई नहीं है। वह अपनी बेटी की बीमारी से परेशान थे।
बयान दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भिजवा दिया है। परिजनों के बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।
मरने से पहले की जानकारी साझा
Also Read :

