फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद से निकलने वाले दिल्ली वडोदरा मुंबई लिंक एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर लगी लोहे की ग्रिल को तोड़कर ले जाने वाले अज्ञात शरारती तत्व के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए डीसी ने एनएचएआई के अधिकारी को आदेश दिए हैं। डीसी यहां पौधारोपण के लिए पहुंचे थे। वहां ग्रिल टूटी देख वे हैरान रह गए।
डीसी विक्रम सिंह यादव ने कहा कि लोग भी प्रशासन को ऐसी हरकत करने वाले शरारती तत्वों की सूचना दें। उन्हें पकड़ने में पुलिस की मदद भी लें। उन्होंने कहा कि यह संपत्ति सभी की है। ऐसी हरकत करने वाले लोगों को सजा मिलनी चाहिए।
डीसी विक्रम सिंह यादव आज एनएचएआई द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम के लिए सेक्टर 2 स्थित दिल्ली वडोदरा मुंबई लिंक एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन के पास पहुंचे। इस दौरान विक्रम सिंह यादव ने टूटी और तोड़फोड़ की गई ग्रिल को देखकर अधिकारियों को आदेश दिए कि ऐसे लोगों की शिकायत थाने में करें जो हाईवे की ग्रिल तोड़कर ले जाते हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जब शरारती लोग ऐसी हरकतें करते दिखें तो तुरंत उन्हें सूचित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगले एक से दो महीने में यह हाईवे खोल दिया जाएगा, लेकिन जो लोग ग्रिल तोड़कर ले जा रहे हैं, वे ठीक नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जब ऐसे लोग दिखें तो एनएचएआई या पुलिस को जरूर सूचित करें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...