यमुनानगर। Farmers got angry over gate pass problem जगाधरी अनाज मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को कई बार सरकारी पोर्टल बंद हो गया। बायोमीट्रिक प्रक्रिया रुकने से मंडियों में गेट पास नहीं कटे।
इसके बाद देखते ही देखते मंडियों के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें लग गई। गेट पास कटने में समय लगने से नाराज किसानों ने मंडी गेट पर विरोध जताया। ऐसे में मौके पर पुलिस भी बुलानी पड़ी। किसानों का आरोप है कि सरकार की ओर से शुरू किया ऑनलाइन पोर्टल बार-बार बंद हो रहा है। इससे गेट पास जारी नहीं हो पा रहे हैं। किसान राजेश कुमार, राकेश कुमार और मोहन लाल, विकास कोहली, यशपाल थंबड़ और जसबीर का कहना था कि साइट हर थोड़ी देर में क्रैश हो जाती है, जिसके चलते बायोमीट्रिक सत्यापन भी नहीं हो पा रहा। कई किसानों ने कहा कि उन्हें दो-दो घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है।
मंडी में बढ़ती भीड़ और तकनीकी खामियों के चलते हालात तनावपूर्ण हो गए। नाराज किसानों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नए नियमों पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि बिना पर्याप्त व्यवस्था के लागू की गई यह नई प्रणाली किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। किसानों ने मांग की है कि पोर्टल की खामियों को जल्द दूर किया जाए और गेट पास व बायोमेट्रिक प्रक्रिया को सरल बनाया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके। प्रशासन की ओर से फिलहाल स्थिति को संभालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मार्केट कमेटी सचिव विशाल गर्ग ने बताया कि पिछले दो दिनों से साइट में दिक्कत आ रही है। रविवार को भी दिक्कत आई। इस समस्या के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। जल्द ही समाधान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Also Read : 15 से बढ़ेगी गर्मी, लू करेगी हाल बेहाल
Also Read : बॉक्सर स्वीटी और दीपक अलग, भत्ता भी त्यागा
Also Read : तीन निगमों और पालिकाओं में मतदान 10 मई को
Also Read : सीएम सैनी ने बैसाखी महोत्सव में उड़ाई छह फीट की पतंग