Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसानों ने सभी शुगरमिल अनिश्चितकाल के लिए किये बंद, 22 जनवरी तक रेट न बढ़ाए तो सख़्त फ़ैंसला लेंगे की दी चेतवानी

January 21, 2023

किसानों ने सभी शुगरमिल अनिश्चितकाल के लिए किये बंद, 22 जनवरी तक रेट न बढ़ाए तो सख़्त फ़ैंसला लेंगे की दी चेतवानी

यमुनानगर: भारतीय किसान यूनियन(चढ़ूनी) के नेतृत्व में गुरनाम चढ़ूनी के दिशा निर्देश अनुसार किसानो ने हरियाणा के सभी शुगर मिल आज से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए है। किसानो की सरकार से माँग है कि गन्ने का रेत बढ़ाकर 450/क्विंटल किया जाए।

गौरतलब है कि गन्ना मिल में पिराई शुरू हुए 2 महीने से ज़्यादा हो चुके है किंतु अभी तक रेट घोषित नहीं किया गया है, जिससे गन्ना किसानों में भारी रोष है व रेट बढ़ाने की माँग को लेकर किसान लगातार संघर्षरत है। जिस कड़ी में किसानो ने 12 दिसम्बर को प्रदेश भर के शुगर मिलों के बाहर प्रदर्शन कर मिल अधिकारियो को ज्ञापन भी सौंपा था और उसके बाद 29 दिसम्बर को सरकार के मंत्रियों के आवास के बाहर प्रदर्शन किया था और 5 जनवरी को सांकेतिक रूप से मिल का वजन काँटा भी बंद किया था।

गुरनाम चढ़ूनी ने आज प्रदेश के किसानो के लिए जारी संदेश में कहा है कि अगर सरकार 22 तारीख़ तक गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाती तो 23 जनवरी को जाट धर्मशाला (कुरुक्षेत्र) में प्रदेश स्तरीय मीटिंग कर अगली रणनीति बनाई जाएगी और कोई कड़ा फ़ैंसला लिया जाएगा। गुरनाम चढूनी ने कहा की सरकार किसानो के साथ वायदाख़िलाफ़ी कर रही है करनाल किसान महापंचायत में जुटे किसानो का उत्साह देखकर प्रशासन ने 16 तारीख़ को सरकार द्वारा बनाई कमेटी से मीटिंग करवाने की बात कही थी किंतु 16 तारीख़ को उक्त कमेटी का कोई भी सदस्य या कृषि मंत्री किसान प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के लिए नहीं पहुँचा जिससे किसानो में भारी रोष है और किसानो ने आर पार की लड़ाई सरकार से लड़ने का फ़ैंसला कर लिया है और अब गन्ने का रेट बढ़वाकर ही रहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें