
फतेहाबाद। एनएच-9 पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: Jind: चेकिंग के दौरान कार से 600 बोतल अवैध शराब बरामद
पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान गांव शहीदावली निवासी बलराज के रूप में हुई है। वहीं कार चालक का पता सिरसा जिले के एक गांव के निवासी आकाशदीप के रूप में चला है।
परिजनों के अनुसार बलराज किसी काम से डिंग से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह एनएच-9 पर पहुंचा, इनोवा कार ने पीछे से उसकी बाइक को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बलराज उछलकर सड़क पर जा गिरा। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच जारी है और वाहन को जब्त कर दिया गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...