
फतेहाबाद में गांव धांगड़ के पास ओवरब्रिज पर चढ़ते हुए हरियाणा रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। हादसा जिला मुख्यालय से थोड़ी ही दूर हुआ था। इस हादसे में पानीपत डिपो की चलती हुई बस का टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया। बस हिसार से फतेहाबाद की तरफ जा रही थी। जैसे ही बस गांव धांगड़ के पास पहुंची, बस का टायर फट गया। हादसे के दौरान बस में भरी मात्रा में सवारी मौजूद थी। जिनमें कॉलेज जाने वाले छात्रों की संख्या ज्यादा थी।
टायर के फटते ही बस का संतुलन बिगड़ गया। बस की रफ्तार भी ज्यादा थी। फिर भी बस चालक ने सूझबूझ से बस को काबू कर सड़क किनारे रोक दिया। जिससे बड़ा हादसा होने से तल गया। क्योंकि टायर फटने से बस के पलटने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि इस हादसे में सभी सुरक्षित है।
टायर के फटते की आवाज सुनते ही आसपास के लोग डर गए। बाद में पता चला कि टायर फटा है, तो स्थानीय लोग मदद करने के लिए बस के पास पहुंचे। बस का संतुलन बिगड़ते ही बस में सवार लोगों के बीच भी डर का माहौल बन गया। लोगों में चीख–पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद की उन्हें बस से नीचे उतारा गया।
बस में मौजूद लोगों की संख्या 80 थी। जिन्हें बाद में अन्य बसों की सहायता से बस स्टैंड तक पहुंचाया गया। लोग हादसे के कारण घबराए हुए थे। सूचना रोडवेज के अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद करने के द्वारा बस को वर्कशॉप ले जाया गया।