Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

फतेहाबाद: लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने पर इस युवक को बंधक बनाकर नग्न कर पीटा

November 21, 2023

फतेहाबाद: लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने पर इस युवक को बंधक बनाकर नग्न कर पीटा

फतेहाबाद के गांव ढाणी माजरा के एक युवक को कुछ युवकों द्वारा बंधक बनाकर नग्न कर मारपीट करने और चप्पल चटाने का मामला सामने आया है। युवक ने इस संबंध में फतेहाबाद पुलिस को अब शिकायत दी है। मामला गांव की किसी लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर बताया जा रहा है।युवक के अनुसार कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर उनके गांव के ही दो-तीन युवकों के साथ बहसबाजी हो गई थी। पीड़ित युवक 15 नवंबर को लाल बत्ती चौक पर खड़ा था और उस दिन रोडवेज की बसें नहीं चल रही थी। गांव के ही दो युवक आए और उसे विश्वास में लेकर गांव के लिए अपने साथ ले गए और रास्ते में झलनिया-भूथन के बीच पडऩे वाले खेत में ले गए।

जहां कुछ अन्य युवक पहले से मौजूद थे। युवक के अनुसार पहले उसके साथ मारपीट की गई, उसे बेल्ट से पीटा गया और अर्धनग्न भी किया गया। उसे हथियारों से डराया भी गया। युवक ने बताया कि उसकी वीडियो बनाई गई और वायरल करने की धमकी दी तो उसने पुलिस को शिकायत नहीं दी, लेकिन अब उसने पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित युवक का इस पूरे मामले को लेकर क्या कुछ कहना है आप खुद ही सुनिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें