Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के साथ धोखाधड़ी मामले में आरोपी महिला पहलवान ने कलाई काटी

September 1, 2023

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के साथ धोखाधड़ी मामले में आरोपी महिला पहलवान ने कलाई काटी

चंडीगढ़: दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी द्वारा करीब 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का कथित रूप से झूठा आरोप लगाए जाने पर हिसार की एक महिला पहलवान ने अपने घर में अपनी कलाई काट ली।रौनक गुलिया ने हिसार में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने मंगलवार को यहां घर में अपनी कलाई काट ली और इस वक्त वह अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली जेल विाग में सहायक अधीक्षक के पद पर तैनात दिल्ली पुलिस के अधिकारी दीपक शर्मा ने हाल ही में रौनक और उनके पति अंकित गुलिया के खिलाफ उनके ‘‘हेल्थ सप्लीमेंट’’ के व्यापार नें निवेश करने पर भरी मुनाफा का लालच देकर 50 लाख रुपये से अधिक की कथित तौर पर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।

रौनक ने अपने बचाव में दावा किया कि उनके पति और दीपक शर्मा एक-दूसरे को जानते हैं और किसी व्यापार को लेकर उनके बीच वित्तीय लेनदेन था।उन्होंने कहा कि शर्मा ने दावा किया कि वह फरार हैं जबकि वह हिसार में ही मौजूद हैं।रौनक ने कहा कि जब उन्हें अपने पति और शर्मा के बीच वित्तीय विवाद के बारे में जानकारी मिली तो वह इस साल अप्रैल में अपने पति से अलग हो गईं।उन्होंने कहा कि दीपक शर्मा ने दो मार्च को दावा किया कि मैं अपने पति के साथ गई और उनसे नकदी ली। लेकिन उस तारीख को मैं प्रशिक्षण के लिए बेलारुस में थी।

रौनक ने कहा, मेरे खाते में कोई पैसा नहीं आया। शर्मा ने जिस कंपनी के नाम का जिक्र किया है, वह एक साल पहले ही बंद हो चुकी है। मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है और मुझ पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं प्रैक्टिस से वापस लौट आई। मैं मानसिक रूप से निराश थी। मैंने अपनी कलाई काट ली। जब मैं होश में आई तो मैंने खुद को अस्पताल में पाया। रौनक ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।हिसार पुलिस का कहना है कि वह आरोपों की जांच कर रही है।हिसार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमने रौनक का बयान दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें