Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

दो वाहनों के बीच भीषण भिड़ंत, हादसे में एक की मौत अन्य घायल, तेज रफ्तार कंटेनर ने कैंटर को मारी थी टक्कर

July 1, 2025

दो वाहनों के बीच भीषण भिड़ंत, हादसे में एक की मौत अन्य घायल, तेज रफ्तार कंटेनर ने कैंटर को मारी थी टक्कर

सोनीपत में दो वाहनों के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत हुई है। वहीं अन्य गंभीर रूप से घायल हुए है। हादसा जीटी रोड पर एक टाटा कैंटर और कंटेनर के बीच हुआ था। दिल्ली से करनाल जा रही कैंटर को पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। परिजनों ने मामले को लेकर जांच–पड़ताल की मांग की है।

मृतक की पहचान राजू निवासी बुलंदशहर के रूप हुई है। जो अन्य साथी रामवीर, दिनेश, नारायणदास, शिव चरण के साथ दिल्ली से करनाल कैंटर में कैटरिंग का सामना ले कर जा रहे थे। इसी बीच जब वाहन रस्ते में नीलकंठ ढाबे के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि गाड़ी में मौजूद हर एक व्यक्ति दब गया। और राजू केबिन में जा गिरा। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को मदद कर गाड़ी से बाहर निकाला। एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

सिविल अस्पताल में भर्ती होने के बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि राजू को चिकित्सकों ने मृत घोषिय कर दिया। रामवीर ने घटना की जानकारी अपने मालिक भागमल की दी। इसके अलावा घटना की लिखिए शिकायत थाने में दर्ज करवाई।

मुरथल थाना पुलिस ने मामले की लिखिए शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ धारा 281, 125A , 106 BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। आरोपी की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी साहिबजान के रूप में हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें