Site icon Dainik Savera Times

बल्लभगढ़ में बैकरी में लगी भीषण आग, सब कुछ जलकर हुआ राख

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित पंजाबी धर्मशाला के सामने एक बैकरी में भीषण आग लग गई। घटना बीती देर रात की है। बताया जा रहा है कि बैकरी में शार्ट सर्किट होने के चलते यह आग लगी। वहीं बैकरी के मालिक के मुताबिक वह अपनी बैकरी को काम खत्म होने के बाद साढ़े नौ बजे बंद कर घर गए थे। जिसके बाद देर रात लगभग 12:00 बजे उनके पास एक राहगीर का फोन आया जिसने उन्हें उनकी बैकरी में आग लगने की सूचना दी जब तक वह मौके पर पहुंचे तब तक फायर ब्रिगेड भी वहाँ पहुंच गई थी और फायर ब्रिगेड ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक उनकी बैकरी पूरी तरह जलकर स्वाहा हो चुकी थी । फिलहाल नुकसान का अनुमान नहीं लगाया जा सका है गनीमत यह थी कि बैकरी के बंद होने के चलते कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

Exit mobile version